featuredकॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

ढनढनी को मिली विकास की नई पहचान: अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीणों को समर्पित किया ‘अदाणी भवन’

कोरबा। ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा जिले की ढनढनी ग्राम पंचायत को बहुउद्देशीय ‘अदाणी भवन’ की सौगात दी। विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया गया। इसके बाद अदाणी फाउंडेशन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) समीर मित्रा एवं एजीएम डॉ. विकास ठाकुर ने भवन की चाबी ग्राम पंचायत को सौंपते हुए इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।

लोकार्पण समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैया बिंझवार, उपसरपंच रेसमलाल बिंझवार, सचिव साधराम दीवान, अदाणी फाउंडेशन के तजेंद्र बंजारे एवं उनकी टीम, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर मित्रा ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अदाणी भवन भविष्य में ग्रामसभा, महिला स्व-सहायता समूहों की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीणों को एक सशक्त सामुदायिक मंच उपलब्ध होगा।

ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैया बिंझवार ने अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे ग्रामीणों को बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामवासी भवन के संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अदाणी भवन की देखरेख करने तथा अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

अदाणी फाउंडेशन ने बताया कि कोरबा पावर लिमिटेड के आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में ढनढनी का अदाणी भवन ग्रामीणों के सामाजिक और विकासात्मक कार्यों का नया केंद्र बनेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button