featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कटघोरा के गढ़कलेवा में हुआ ‘दीदी सम्मान’समारोह

200 से अधिक महिलाओं का किया गया सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का दिया संदेश

अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया
जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग

कटघोरा/कोरबा,12 मार्च 2026। विश्व महिला दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के कटघोरा में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़कलेवा परिसर में श्रिया महिला स्व सहायता समूह के तत्वावधान में आयोजित “दीदी सम्मान समारोह” में गढ़कलेवा से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ अन्य स्व सहायता समूहों की करीब 200 महिलाओं का सम्मान किया गया।

पद्मिनी प्रीतम देवांगन अध्यक्ष, नपं छुरी
नीलम सोनी अध्यक्ष, गढ़कलेवा

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सराहना देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों बालको, कोरबा, पाली, कटघोरा और पोंडी उपरोड़ा से बिहान योजना से जुड़ी स्व सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल, उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर, नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, कटघोरा नगर पालिका परिषद के सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ यशपाल सिंह तथा सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह पैकरा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान अतिथियों ने गढ़कलेवा संचालन से जुड़ी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

राज जायसवाल अध्यक्ष, नपाप कटघोरा

कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की मेहनत और लगन से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने यह भी बताया कि गढ़कलेवा केंद्र के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाएं न केवल लोगों को भोजन और जलपान की सुविधा प्रदान कर रही हैं, बल्कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। यह पहल स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान दोनों का माध्यम बन रही है।

सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह पैकरा ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज नारी शक्ति प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से समाज और शासन व्यवस्था दोनों मजबूत हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वावलंबन और समाज में उनकी भूमिका को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए। अंत में गढ़कलेवा की संचालिका और श्रिया महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम सोनी ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिलाओं की एकजुटता और मेहनत ही समाज को नई दिशा दे सकती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button