Sunday, June 8, 2025

        दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण

        Must read

          गरियाबंद 15 फरवरी 2024/ समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत आज जनपद पंचायत फिंगेश्वर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष  योगेश्वर साहू, जनपद पंचायत सदस्य  दीपक साहू, राधे श्याम साहू ,सरपंच सुंदरलाल साहू उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम बेलटुकरी की अनुसुईया बाई साहू को श्रवण यंत्र, ग्राम बकली के गरीबा एवं कोमल को ट्रायसिकल, ग्राम कोमा के चैती बाई, ग्राम बासीन के अमरनाथ तारक एवं ग्राम पेण्ड्रा के आशोक बांधे को मोट्राइज्ड ट्रायसिकल प्रदाय किया गया।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article