Sunday, June 8, 2025

        जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

        Must read

          गरियाबंद ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीलबंद वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयरहाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल सहित राजनीतिक दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article