नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 07817222032
जांजगीर-चांपा 30 मई 2025/ अगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव और राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-07817222032 है। अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नंबर 9424164556 है।