Friday, September 20, 2024

        मानव अधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

        Must read

        राजनांदगांव।पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 10 दिसम्बर मानव अधिकार दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराने हेतु जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सोनिया उके के नेतृत्व में दिनांक 01.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित मिटिंग हॉल में मानव अधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया।

        वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागीयों (पुलिस कर्मचारियों) ने भाग लिया प्रतियोगिता पक्ष प्रतिभागियों में से दो प्रतिभागीयों 1. आर. 1303 विवेक बर्वे रक्षित केंद्र राजनांदगांव को पक्ष में और 2. प्र.आर.833 संदीप देशमुख थाना अजाक को विपक्ष के रूप में रेंज स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया। यह कार्यक्रम निर्णायक जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्र किशोर लाड़े, रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू, निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य की उपस्थित मैं संपन्न हुआ।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article