छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत अकलतरा के पकरिया (झू) में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

जनसमस्या निवारण शिविर में 433 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 08 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकता एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत पकरिया (झू) में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबधित कुल 433 आवदेन प्राप्त हुए। शिविर में ही 313 आवेदनों को निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को समय सीमा के लिए दर्ज कराया गया। इस दौरान विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का विधायक अकलतरा  राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं कलेक्टर  आकाश छिकारा सहित अतिथियों ने निरीक्षण किया।

जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से एक मंच में सभी विभागीय योजनाओं को जानकारी मिल रही है और आम जनता की समस्याओं का निराकरण हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देकर निराकरण करा सकते हैं। पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगो की समस्याओं का समाधान हो रहा है। शासन प्रशासन लोगो के घर तक पहुंच रहा है और नागरिक गण अपनी समस्याओं के निदान के साथ ही सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहें है। पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासन प्रशासन आपके द्वार पहुंच रहा है इससे लोगो में विभागीय योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है और जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं को निराकरण प्राप्त कर रहें हैं।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजनों की मांग एवं समस्याओं का समाधान करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में चलाये जा रहे विभिन्न नवाचारी कार्यक्रम को विस्तार से बताया। कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन- प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान किया जाय ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण हो सके।

शिविर में कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग,  आयुर्वेद विभाग आदि द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन, मोटराईज्ड ट्राईसायकल, जाति प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से योजनाओं से लाभांवित किया गया। कलेक्टर ने मौके पर ही किसान सम्मान निधि के संबध में आने वाले आवेदन का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम अकलतरा  विक्रांत अंचल, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button