कोरबाछत्तीसगढ़

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल; भगवान बिरसा मुंडा के अमर योगदान को स्मरण कर किया नमन

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का किया गया सीधा प्रसारण

कोरबा / भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा से वर्चुअली आमजनों को संबोधित कर जनजाति गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत कोरबा जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर एवं पीएम जनमन के तहत केराकछार में बहुउद्देशीय केन्द्र निर्माण कार्य शामिल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनजीवन से जुड़े अनेक क्षेत्रों में गति आएगी, जिससे जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
जिला मुख्यालय कोरबा में राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके माध्यम से उनके त्याग, संघर्ष और समर्पण को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन को आमजनों ने वर्चुअली सुना एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश (पाती) उपस्थित जनसमूह को पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अद्वितीय जननेता और क्रांति के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को जागृति, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का मार्ग दिखाया। इसी अद्वितीय योगदान के कारण राष्ट्र उन्हें धरती का पिता कहकर सम्मानित करता है। मुख्यमंत्री ने अपने पाती में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने और नई पीढ़ी तक उनके संदेश को पहुंचाने का अवसर है।
मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, वनाधिकार तथा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है और शासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सरलता से पहुँचे।
महापौर श्रीमती राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के ब्रिटिश शासन के प्रति उनके आंदोलन एवं जनजाति संस्कृति संरक्षण के लिए किए गए कार्यो के लिए धरती आबा के नाम से विख्यात है। उनके याद में आज का दिन जनजाति गौरव महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार भी उनके बताए मार्गो में चलकर सभी योजनाओं काषत प्रतिशत लाभ आदिवासियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने आमजनों को जनजाति गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महानायक भगवान बिरसा मुंडा के कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजी शासन के विरूद्ध उन्होने कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी। आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक रीति रिवाज की रक्षा हेतु जनजातियों को जागृत किया। इस हेतु उन्हें भगवान के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश के आदिवासी महानायकों गुण्डाधुर, वीर नारायणर सिंह का योगदान अमूल्य है। उन्होंने महानायकों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए आमजनों को देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।

जनजातीय समाज के सदस्यों को किया गया सम्मानित

शहीद जवानों के परिजनों को भी किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रमुख सदस्यों का सम्मान भी किया गया। गोड़ समाज के अध्यक्ष  के आर राज, अघरिया समाज के  धनसिंह, बिंझवार समाज के  चन्द्रभूषण सिंह, कोरवा समाज के तिलक राम, भारिया समाज के  विजय कुमार, कंवर समाज के भुवन सिंह एवं सिदार समाज के जोगी लाल सिदार को मुख्य अतिथियों द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद जवानों के परिजनों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों एवं उन्नत कृषकों को किया गया सम्मानित

इस दौरान 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में जयदेव राठिया, सुश्री तनु पैकरा, सुश्री उदिता कंवर और सुश्री आरती शामिल रहे। अनुसुचित जनजाति वर्ग के उन्नत कृषकों को सम्मानित कर किया गया अच्छे उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसमें विजय सिंह कंवर, रामरत्न निकुंज, लक्ष्मी नारायण कंवर, हेमंत सिंह, पाल सिंह कंवर शामिल है। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम सभापति  नूतन सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग,प्रफुल्ल तिवारी,राजेश राठौर, पुनी राम साहू विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनजातीय समाज के प्रमुख सदस्य, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button