
कोरबा,कटघोरा। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के कटघोरा स्थित श्री गोपाल मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रेरणा अनंत की अध्यक्षता में किया गया। प्रातः 9 बजे डायरेक्टर डॉ.गोपाल बन गोस्वामी एवं हॉस्पिटल के स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण कर गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। डॉ.गोपाल बन गोस्वामी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा श्री गोपाल मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल्स के स्टाफ ने समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को जिस तरह आज पर्यंत सेवा भाव से किया आशा है आगे भी इसी तरह उत्कृष्टता के साथ अपनी सेवा प्रदान करने के लिए संकल्पित है।
इस दौरान हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक सहित स्टाफ मौजूद रहे।



