featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन में दिव्यांग चैतराम, श्रवण कुमार एवं ढाल सिंह को बैटरी चलित ट्राय सायकल तथा जगदीश राम को प्रदान किया श्रवण यंत्र

ट्राय सायकल एवं श्रवण यंत्र पाकर प्रसन्नचित हुए दिव्यांग

बालोद, 23 दिसम्बर 2025।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज कलेक्टर जनदर्शन में चलने-फिरने में हो रही असुविधा के कारण ट्राय सायकल की मांग लेकर पहुँचे गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम नवागांव के 50 वर्षीय दिव्यांग चैतराम साहू एवं ग्राम कोटगांव के दिव्यांग ढाल सिंह तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम धनगांव के दिव्यांग  श्रवण कुमार को बैटरी चलित ट्राय साइकल प्रदान किया। इसी तरह कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम सोरली के श्रवण बाधित जगदीश राम यदु को श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दिव्यांग चैतराम,श्रवण कुमार एवं ढाल सिंह से उनका कुशलक्षेम पूछा और नया ट्राय सायकल मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

जनदर्शन में अपने मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करने के उपरांत कलेेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तत्काल ट्राय सायकल मिलने पर दिव्यांग चैतराम, श्रवण कुमार एवं ढाल सिंह बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन में पहुँचने वाले लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना की। दिव्यांग श्रवण कुमार ने बताया कि वे 60 फीसदी दिव्यांग है और दिव्यांगता के कारण उसे चलने-फिरने में बहुत कठिनाई होती है। जिसके कारण उसके लिए ट्राय सायकल की उपलब्धता अनिवार्य हो गया था। दिव्यांग श्रवण कुमार ने कहा कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से आज मुलाकात करने के पश्चात् उनके निर्देशन में उन्हें नया बैटरी चलित ट्राय सायकल प्राप्त हुआ है। जिसके माध्यम से उन्हें अपने दैनिक क्रियाकलापों को पूरा करने के अलावा आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में बहुत सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि यह ट्राय सायकल उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। इस तरह दिव्यांग श्रवण कुमार सहित चैतराम एवं श्रवण कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा उनके मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान करने के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सहित बालोद जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button