Sunday, October 19, 2025

            जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने वीवीपेट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

            Must read

              गरियाबंद 07 दिसम्बर 2023।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने गरियाबंद के तहसील कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस में वीवीपेट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीलबंद वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयरहाउस में चुनाव के दौरान उपयोग हुए वीवीपेट और एफएलसी के दौरान अतिरिक्त मशीनों को रखा गया है। यहां सीलबंद वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल सहित राजनीतिक दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article