featuredछत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना के तहत किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि, मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद

जांजगीर-चांपा 28 फरवरी 2026/ होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना ने प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशियों की नई किरण लाई है। इसी योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम भैसमुड़ी के किसान समर्थ सिंह को आदान सहायता राशि के रूप में 1 लाख 43 हजार 814 रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 10,324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसान समर्थ सिंह से संवाद भी किया।
किसान समर्थ सिंह ने बताया कि उनके पास 9.24 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष 194 क्विंटल धान का उत्पादन किया। धान विक्रय से उन्हें 4 लाख 59 हजार 586 रुपये की राशि प्राप्त हुई। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा व कृषि कार्य मे उपयोग के साथ साथ घरेलू उपयोग में करेंगे। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्हें 1,43,814 रुपये का बोनस मिला, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें अब तक लगभग 40 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button