छत्तीसगढ़

किसान वृंदा दूज राम की मुस्कान में झलक उठी मेहनत की चमक

जांजगीर-चांपा 17 नवंबर 2025/ जिले के ग्राम तिलई धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के प्रथम दिन किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। जिले में धान खरीदी के महापर्व का शुभारंभ 15 नवंबर से हो चुका है। धान उपार्जन केंद्र तिलई में धान बेचने आये किसान श्री वृंदा दूज राम का जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने स्वागत किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप उन्हें माला पहनाई और खरीदी केंद्र में धान तौल मशीनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य शुभारंभ किया।

जैसे ही किसान  वृंदा दूज राम का धान उपार्जन केंद्र में तौला गया, उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता की चमक साफ दिखाई दी। यह मुस्कान केवल धान बेचने की नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलने की खुशी का प्रतीक थी। कठोर परिश्रम से उपजे हर दाने में किसान का समर्पण झलकता है, और आज उस मेहनत का सम्मान होते देख वृंदा दूज राम गर्व महसूस कर रहे थे। किसान वृंदा दूज राम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य निर्धारित करना एक बड़ा और सराहनीय निर्णय है। इस फैसले से क्षेत्र के किसान उत्साहित और प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घर के आवश्यक सामान खरीदने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करते हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button