छत्तीसगढ़

जिले के सहकारी समितियों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का किया जा रहा है पंजीयन

कलेक्टर ने कनेरी और मिर्रीटोला में किसान पंजीयन के कार्यों का किया अवलोकन

जिला प्रशासन द्वारा 15 से 17 अक्टूबर तक सहकारी समितियों में शत प्रतिशत कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित कराने किया जा रहा है शिविर का आयोजन


बालोद,16 अक्टूबर 2025।जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखण्ड के कनेरी एवं मिर्रीटोला सहकारी समितियों में पहुँचकर एग्रीस्टेक में कराए जा रहे किसान पंजीयन के कार्याें का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सहकारी समितियों में बैठकर एग्रीस्टेक पोर्टल में किए जा रहे किसानों के पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों से बातचीत कर धान खरीदी योजना का समुचित लाभ लेने हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की समझाईश दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए शत प्रतिशत कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु कोटवारों को उनके घरों में भेजकर अनिवार्य रूप से उन्हें इसकी जानकारी सूचित कराने के निर्देश भी दिए। जिससे कि जिले का कोई भी पात्र कृषक धान खरीदी योजना का समुचित लाभ लेने से वंचित न रह सके।

उल्लेखनीय है कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के शत प्रतिशत कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी सहकारी समितियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के ऐसे किसान जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत है किंतु एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए है। सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में ऐसे सभी कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे कृषक जो एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत है किंतु उनका व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है शिविरों में ऐसे सभी कृषकों की जानकारी एग्रीस्टेक पोर्टल में अद्यतन भी किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु किसान संबंधित सहकारी समितियों के अलावा ग्राहक सेवा केन्द्रों में पहुँचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत ऐसे किसान जिनका व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है वे आज 15 से 17 अक्टूबर तक सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपना व्यक्तिगत जानकारी अद्यतन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यों के लिए किसानों को अपना किसान किताब, आधार कार्ड एवं मोबाईल के साथ निर्धारित स्थानों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित संबंधित हल्का पटवारियों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को तलब कर एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए कृषकों के पंजीयन के कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस कार्य को निर्धारित समयावधि तक शत प्रतिशत पूरा कराने तथा इसका समुचित प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए। इसके अंतर्गत कोटवारों को उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों के घरों में भेजकर उन्हें अनिवार्य रूप से सूचित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों की पंजीयन नही होेने की स्थिति में उसका स्पष्ट कारण भी दर्शाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 15 से 17 अक्टूबर तक सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनके पंजीयन के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रामकुमार सोनकर, तहसीलदार हनमुंत श्याम,नायब तहसीलदार रमेश मण्डावी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button