छत्तीसगढ़

मुंगेली प्लांट हादसे में FIR दर्ज: मैनेजर,प्रबंधक व इंचार्ज आरोपी

फंसे व्यक्तियों का बचाव हेतु राहत कार्य जारी

मुंगेली। जिला मुंगेली में थाना सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में दिनांक 09.01.2024 को दोपहर करीब 01 बजकर 09 मिनट में प्लांट में रखे भारी साइलो( भंडारण टैंक) अचानक गिरने से 04 व्यक्ति (प्लांट कर्मचारी) साइलो की चपेट में आने से नीचे दब गए।

सूचना पर जिला कलेक्टर राहुल देव (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना उपरांत तत्काल कुसुम पॉवर प्लांट पहुंचकर घटना स्थल का स्वयं जायजा लेकर त्वरित पुलिस टीम, रेस्क्यू टीम, स्वास्थ्य विभाग, शासन प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी को राहत कार्य में लगाया गया है। मौके में 01 व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जो ईलाज के दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत्यु होने की पुष्टि किया गया।

मृतक का नाम मनोज कुमार घृतलहरे पिता चेनाराम 30 वर्ष साकिन अमेरी अकबरी (दगोरी) जिला बिलासपुर छ.ग. है। आरोपीगण के द्वारा साइलो टैंक में लापरवाहीपूर्वक क्षमता से अधिक मात्रा में माल भरना पाए जाने से सेलों टैंक के टूटकर गिरने से पीड़ित मनोज घृतलहरे को आई चोट से इलाज दौरान मृत्यु होना पाए जाने से व पीड़ित के परिजन मामा की रिपोर्ट पर आरोपीगण 1.कुसुम प्लांट का ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद 2. इंचार्ज अमित केडिया 3.प्रबंधक एवं अन्य प्रबंधक एवं अन्य पता रामबोड़ कुसुम प्लांट सरगांव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/25 धारा 106(1),289,3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में विवेचना जारी है वहीं फंसे हुए मजदूरों का रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टैंक के अंदर गर्म साइल होने से राहत दल के द्वारा गैस कटर से टैंक को काटकर जेसीबी व पोकलेन के माध्यम से गर्म साइल को बाहर निकाला गया। टैंक को उठाने के लिए बाहर से हाईड्रो क्रेन मंगाया गया है व रेस्क्यू हेतु केन, जेसीबी, फायर ब्रिगेड राहत के उपकरण संसाधन लाए गए हैं। शीघ्र ही रेस्क्यू ऑपरेशन कर फंसे हुए मजदूरों को निकाला जायेगा। मौके पर जिला कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय लगातार रेस्क्यु हेतु नजर बनाए हुए हैं। फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने पश्चात् ही उनका पहचान किया जा सकता है। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस टीम, एनडीआरफ की टीम सभी राहत कार्य में लगे हुए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button