Sunday, June 8, 2025

        सिकासार जलाशय में बंद ऋतु में नहीं हो रहा मत्स्याखेट: सहायक संचालक मछलीपालन

        Must read

          बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध की हो रही सतत निगरानी

          गरियाबंद । मछलीपालन विभाग द्वारा 16 जून से 15 अगस्त को बंद ऋतु घोषित कर मत्स्याखेट पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। यह अवधि मछलियों का प्रजनन काल होता है। इस दौरान मछलियों के प्रजनन से उनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। सहायक संचालक मछलीपालन विभाग मधु खाखा ने बताया कि इस अवधि में मत्स्याखेट प्रतिबंध की सतत निगरानी की जा रही है।

          उन्होंने बताया कि सिकासार जलाशय में बंद ऋतु में मत्स्याखेट की शिकायत निराधार है। विभागीय जांच करने पर पाया गया कि सिकासार जलाशय को मेसर्स गणेश कंस्ट्रक्शन द्वारा 10 वर्षीय लीज पर लिया गया है। उनके द्वारा बंद अवधि में मत्स्याखेट कार्य नहीं किया जा रहा है। सहायक संचालक ने बताया कि 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मत्स्याखेट करने का मामला संज्ञान में होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article