कोरबाछत्तीसगढ़

गौमुखी सेवाधाम देवपहरी की नयी कार्यकारिणी का गठन

कोरबा। 40 ग्रामों के समग्र विकास के संकल्प के साथ दो दशक से भी ज्यादा समय से कार्य कर रहे गोमुखी सेवा धाम देव्पहरी की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी चन्द्र किशोर श्रीवास्तव के द्वारा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उन्होंने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया। सर्वसम्मति से गौमुखी सेवाधाम देवपहरी की वर्ष 2025-28 के लिए निम्न कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।

उक्तानुसार अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सचिव योगेश जैन कोषाध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता ,
उपाध्यक्ष आशीष खेतान ,सहसचिव प्रमोद झा,संगठन सचिव अश्वनी चतुर्वेदी बनाए गए।
कार्यकारिणी सदस्य डॉ भारत भूषण बोडे, सुश्री ऋतु चौरसिया, गजेन्द्र मानसर, अमृतलाल राठिया एवं जयंती भाई पटेल। अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सबके साथ मिल-जुलकर कार्य करने करने पर जोर दिया और कहा कि इन 3 वर्षों में सभी के सहयोग से बहुत सारे कार्य किये जाने है। हिंगलाजगढ़ को भी पूर्ण करने का बीड़ा उठाने की बात गोपाल अग्रवाल ने कही।साधारण सभा की बैठक में किशोर बुटोलिया,इन्दु शर्मा, कैलाश नाहक, मिथलेश दुबे, अश्वनी चतुर्वेदी, प्रमोद झा, कंचन चौरसिया, सुश्री ऋतु चौरसिया, अमृतलाल राठिया, रतन सिंह राठिया, रामेश्वर राठिया, धर्मेन्द्र सिंह, हीरालाल थ्वाईत, किशोर भाई पटेल, आदित्य सिंह, प्रवीण पाण्डेय, बी के धर, सज्जन पुजारी, किताब सिंह पैकरा,अनिता सिंह, पापिया चतुर्वेदी, मीता कुलमित्र, संगीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, जयंती भाई पटेल, सच्चिदानंद सिंह, डॉ राजीव गुप्ता ,, विष्णु शंकर मिश्रा उपस्थित रहे।

गौमुखी सेवाधाम देवपहरी के नए कार्यालय सेवा भारती विवेकानंद सेवा सदन बुधवारी बाईपास रोड कोरबा में नई कार्यकारिणी गठन के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। गोमुखी सेवा धाम की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कोरबा से 60 किलोमीटर दूर स्थित आश्रम में आध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास ऐसे चार आयाम पर संस्था सन् 2000 से कार्य कर‌ रही है। संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर‌ पर‌ 40 ग्रामों के 9 केन्द्रों पर संस्कार केन्द्र संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। निवर्तमान अध्यक्ष मिथलेश दुबे के कुशल मार्गदर्शन में अभी 4 संस्कार केन्द्र संचालित हो रहे हैं। बैठक में वर्ष 23-24 का आय-व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष सीए आशीष खेतान की अनुपस्थिति में प्रवीण पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया।। बैठक के पश्चात् भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उपस्थित सदस्यों के समक्ष माताजी इंदु शर्मा ने कार्यालय का श्रीगणेश किया।
साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2025-28 के लिये नयी कार्यकारिणी का गठन‌ किया गया। 60 सदस्यों की कार्यकारिणी में से 31 सदस्य बैठक में उपस्थित थे, कोरम पूरा होने पर अध्यक्ष मिथलेश दुबे की अनुमति से सचिव योगेश जैन ने विधिवत रुप से बैठक को प्रारंभ किया।

समाज हित में किए जा रहे अच्छे कार्य

सचिव योगेश जैन ने बताया कि पिछले वर्ष 301 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, 182 बालक-बालिकाएं छात्रावास में निवासरत थे। चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री के मंदिर में 500 से ज्यादा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होते हैं। डॉक्टर की उपस्थिति में 3 बेड चिकित्सालय एवं एम्बुलेंस के माध्यम से हर 15 दिनों में मेडिकल केंप लगाया जाता है। वेदारंभ संस्कार, वार्षिक खेलकूद, तिल लाडू कप और चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि के दौरान आश्रम में उत्सव का माहौल रहता है। जहां भंडारे की व्यवस्था भी रहती है।
बैठक में परिचय के पश्चात मिथलेश दुबे ने 2022-25 के दौरान हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गौमुखी सेवाधाम में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। किशोर बुटोलिया का भी समग्र मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि जब यह कार्य प्रारंभ किया गया तब वहां कार्य करना अत्यंत जटिल था। स्वयंसेवकों एवं गांवों के लोगों के श्रमदान एवं शहर के लोगों के आर्थिक सहयोग का परिणाम है, यह आश्रम आज इस स्वरूप में है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button