
कोरबा।शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा फरवरी 2026 में जिले में स्वास्थ्य पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान नि:शुल्क परामर्श, ब्लड प्रेशर (BP) एवं शुगर की जांच की गई तथा लोगों को उच्च रक्तचाप, HIV/AIDS, सड़क सुरक्षा और परिवार नियोजन के संबंध में जागरूक किया गया।

चश्मा घर के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर (Eye Camp) का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की नेत्रों की जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे प्रदान किए गए।तथा भदरापारा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जहाँ लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, सर्दी-खांसी की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से IEC सामग्री का वितरण भी किया गया। इन कार्यक्रमों से 500 से अधिक पुरुष एवं महिलाएँ लाभान्वित हुए। यह आयोजन स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

ये सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम बेल्जियम के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शाही परिवार के सदस्यों की स्मृति में आयोजित किए गए।



