Wednesday, July 30, 2025

          गरियाबंद जिले को 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

          Must read

            गरियाबंद 07 दिसम्बर 2023।गरियाबंद जिले को 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिले से विशेष आवश्यकता वाले व जनसंख्या एवं वहां के क्षेत्रों की मांग के अनुरूप नवीन मिनी व मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित किया गया था। जिसमे से अभी 10 नवीन केन्द्र खोलने की अनुमति प्राप्त हुई है। 10 नवीन केन्द्रों का चिन्हांकन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर चयन किया गया है।
            जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद ने बताया कि 10 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरियाबंद विकासखण्ड से मजरकट्टा 03, धवलपुर (टीकरापारा), खरता (मंदिरपारा) शामिल है। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड से खरीपथरा (मुड़ापारा), कोदोमाली (खलिया डोंगरीपारा), भाठापानी (कमारपारा) एवं चिपरी शामिल है। देवभोग विकासखण्ड से गिरसूल (कश्यपपारा), सितलीजोर (दरलीपारा) एवं चिचिया (पुजारीपारा) शामिल है। इन सभी 10 नवीन केन्द्रों को खोलने हेतु स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन केन्द्रों का संचालन अतिशीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश परियोजना अधिकारियों को दिया गया है। साथ ही इन केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका की भी भर्ती की कार्यवाही किए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article