कोरबाछत्तीसगढ़

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन-2025

विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सहयोगी कर्मचारियों की पदस्थगी के आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु सामान्य शाखा के कार्य हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग मो.नं. 9479263731 को नोडल अधिकारी एवं श्रीमती ऋचा सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी मो.नं. 6464446152 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचरण संहिता के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मो.नं. 9479193300, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय मो.नं. 7773808088 एवं अपर कलेक्टर कोरबा मनोज कुमार बंजारे मो.नं. 9098542007 को नोडल और सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सर्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सर्व कार्यपालिक दण्डाधिकारी, सर्व थाना प्रभारी, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी, जाबो कार्यक्रम के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को नोडल और सहायक संचालक जनसंपर्क कमल ज्योति मो.नं. 7970006612, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शिकायत सेल/कंट्रोल रूम व्यवस्था के कार्यों के लिए उप संचालक समाज कल्याण सीनिवाली गोयल मो.नं. 9479053127 और परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्रीमती सीमा भारद्वाज को सहायक अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र कार्य के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को नोडल एवं जिला सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक प्रोग्रामर शीतल अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को नोडल तथा सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमन्त जायसवाल मो.नं. 9977636515, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय मो.नं. 8305773677, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, सर्व संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सर्व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी, मीडिया प्रमाण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे को नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था संबंधी कार्य के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज कुमार महिलांगे मो.नं. 8763984612 एवं जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा मो.नं. 7974375945, कार्मिक कल्याण के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, मतपेटी के कार्यों के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर मो.नं. 8959393222, अवकाश शाखा के कार्यों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, मतपत्र प्रूफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के कार्यां के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे एवं कोषालय अधिकारी पी.आर.महादेवा मो.नं. 9993318938, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग एवं संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर, प्रेक्षक हेतु लाईजनिंग अधिकारी के लिए जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक मो.नं. 7587350731, चिकित्सा सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी मो.नं. 7587859800, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री व्यवस्था के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, स्टेशनरी की व्यवस्था के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह, प्रतिवेदन शाखा के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, मानदेय वितरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता (शहरी) छत्तीसगढ़ राज्य वितरण कंपनी मर्यादित कोरबा एवं एस.के.ठाकुर मो.नं. 9406466955 कनिष्ठ यंत्री (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ राज्य वितरण कंपनी मर्यादित कटघोरा, नामांकन व्यवस्था एवं जानकारी प्राप्त करना के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग, निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह, दूर संचार व्यवस्था के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखा ठाकुर मो.नं. 7828183048, प्रवेश पत्र शाखा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज कुमार महिलांगे, कंप्यूटर शाखा-ई-मेलिंग के लिए सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल, सीसीटीवी शाखा के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग और ईव्हीएम शाखा के कार्यों के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button