छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत अमलीपाली के समाधान शिविर में शामिल हुए अध्यक्ष खनिज विकास निगम, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि

पीएम आवास, ई-रिक्शा, लैपटॉप, आयुष्मान कार्ड से हितग्राही हुए लाभान्वित

समाधान शिविर में नागरिकों की मांग व शिकायत पर हो रहा समाधान

ग्राम पंचायत अमलीपाली, खम्हिया, नगर पालिका अकलतरा और नगर पंचायत खरौद में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

जांजगीर-चांपा 22 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीपाली के पूर्व माध्यमिक शाला में, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत खम्हिया में, नगर पालिका परिषद अकलतरा के राजेंद्र कुमार सिंह उ.मा.विद्यालय, कुंवर भुवन भास्कर सिंह बालक पूर्व माध्यमिक शाला और नगर पंचायत खरौद के हरिकीर्तन धर्मशाला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत अमलीपाली में आयोजित समाधान शिविर में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, एसडीएम अकलतरा  विक्रांत अंचल सहित जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली एवं प्राथमिकता के साथ सभी आवेदनों का निराकण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व न्यायालय से संबंधित आवेदनों को कैम्प कोर्ट लगाकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना की व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम फरहदा में सड़क मरम्मत के प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में आयुष्मान कार्ड के शेष बचे हितग्राहियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके साथ शिविर में अधिक से अधिक  लोगो का सिकलसेल की जांच करने एवं जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर आवेदन लेकर पहुंचे ग्राम फरहदा के बुजुर्ग आवेदक को कलेक्टर ने आत्मीयता से कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्या को गंभीरता से सुना एवं एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, ई-रिक्शा, लैपटॉप, सिलाई मशीन, केसीसी चेक, वय वंदन कार्ड, ऋण पुस्तिका, एमआर किट, लो विजन किट सहित हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया। इसके साथ ही अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं को गोदभराई तथा शिशुवती माताओं को पोषण आहार वितरण किया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई।

ग्राम पंचायत धुरकोट, पंतोरा में और नगर पंचायत पामगढ़ व सारागांव में 23 मई को होगा आयोजित

समाधान शिविर अंतर्गत 23 मई 2025 को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत धुरकोट, जनपद पंचायत बलौदा ग्राम पंचायत पंतोरा के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में और नगर पंचायत पामगढ़ के सतानाम सामुदायिक भवन में, नगर पंचायत सारागांव के कुंआ चौंक सारागांव एवं सांस्कृतिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button