Wednesday, October 29, 2025

            राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई स्कंदाश्रम में की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

            Must read

              रायपुर, 27 अक्टूबर 2025।राज्यपाल  रमेन डेका ने रविवार को  भिलाई के हुडको स्थित स्कंदाश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तीन दिवसीय चलने वाले इस 28वीं स्कंद षष्ठी महोत्सव के महायज्ञ में राज्यपाल श्री डेका, धर्मपत्नी रानी डेका ककोटी के साथ सम्मिलित हुए तथा संकल्प लेकर देवी सप्तसती का पहला अध्याय पूर्ण किया।

              यह महायज्ञ हर वर्ष दिवाली के बाद स्कंद षष्ठी तिथि को दक्षिण भारतीय वेदाचार्यों द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया जाता है। इस अवसर पर  राज्यपाल के सचिव सी.आर.प्रसन्ना, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, स्कंदाश्रम के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article