
आकृति महिला मंडल ने मनाया भव्य तीज उत्सव, मनीला मांडले बनीं ‘सावन क्वीन’

जांजगीर, 29 अगस्त 2026। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा की आवासीय कॉलोनी अरपा विहार में हरियाली तीज का पर्व इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया गया। आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) की ओर से ‘कार्निवाल ऑफ आकृति’ थीम पर आयोजित भव्य उत्सव में भारतीय संस्कृति, परंपरा, नृत्य और आधुनिक प्रस्तुति का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता जांगड़े ने की। दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीगणेश की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों एवं महिला मंडल की पदाधिकारियों का हल्दी-कुमकुम लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।
नृत्य और संगीत ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारिणी सदस्याओं के आकर्षक ‘इंट्रोडक्शन डांस’ से हुई। इसके बाद इंडियन पपेट डांस, डेजर्ट दीवा डांस, डुएट बॉलीवुड बस्टर, फिल्मी फ्यूजन डांस और डांस कार्निवाल ब्लास्टर्स जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ग्रैंड फिनाले रैम्प वॉक रहा, जिसमें आकृति महिला मंडल की सदस्याओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मनीला मांडले बनीं ‘सावन क्वीन’
हरियाली तीज उत्सव के दौरान आयोजित ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में मनीला मांडले को ‘सावन क्वीन’ चुना गया। वहीं सुनीता परगनिया प्रथम रनर-अप और जया मधुकर सेकंड रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम में आकृति महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष शशि कोसरिया, प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्षद्वय निवेदिता बंजारा एवं अल्का कंसल तथा संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही।
महिला मंडल की टीम ने निभाई अहम भूमिका
उत्सव के सफल आयोजन में महिला मंडल की उपाध्यक्ष गंगोत्री ध्रुव एवं तुलसी नायक सहित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिव दीपा साहा, सहसचिव अर्चना लकरा, कोषाध्यक्ष देवश्री ठाकुर, क्रीड़ा सचिव अलका साहू एवं रुचि देवांगन तथा सांस्कृतिक सचिव दिव्या पित्रोदा एवं छाया कक्कड़ ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।
समापन अवसर पर अतिथियों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। हरियाली तीज का यह आयोजन न केवल महिलाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता का मंच बना, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक भी प्रस्तुत कर गया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































