कोरबाछत्तीसगढ़

निगम के 360 अधिकारी कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

साकेत परिसर में आयोजित हेल्थ कैम्प में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने भी कराया अपना हेल्थ चेकअप, अधिकारी कर्मचारियों को दी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा

कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयोजित हेल्थ कैम्प के प्रथम दिन आज निगम के 360 अधिकारी कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यक दवाएं व चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने भी हेल्थ कैम्प में पहुंचकर अपना हेल्थ चेकअप कराया तथा निगम स्टाफ को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। हेल्थ कैम्प में अधिकारी कर्मचारियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए गए।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अभिनव पहल पर नगर पालिक निगम केरबा के अधिकारी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिए जाने के मद्देनजर निगम कार्यालय साकेत भवन परिसर में हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा एवं स्व.बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 28 एवं 29 जनवरी को दो दिवसीय हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन मंगलवार को हेल्थ कैम्प में निगम के 360 अधिकारी कर्मचारियों का पंजीयन पूर्ण करते हुए उनके हेल्थ कार्ड बनाए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्वयं भी उक्त हेल्थ कैम्प में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने की प्रेरणा दी। हेल्थ कैम्प में कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य विविध प्रकार की स्वास्थ्य जांच चिकित्सकों द्वारा की गई, बीमारियों के संबंध में उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया एवं प्रारंभिक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। अधिकारी कर्मचारियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए गए, ताकि इस हेल्थ कार्ड में समय-समय पर उनके स्वास्थ्य संबंधी स्थितियॉं एवं कराए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के परिणामों को दर्ज किया जा सके। हेल्थ कैम्प में डॉक्टर प्रीतेश मसीह एमडी मेडिसिन, डॉ.नितिन सर्जन के साथ ही फार्मासिस्ट हर्ष डिक्सेना, काउंसलर संजय मानिकपुरी तथा स्टाफ नर्स मयंक सोनी ने अपनी सेवाएं प्रदान की। निगम के अधिकारी कर्मचारियों के लिए यह हेल्थ कैम्प आज 29 जनवरी को भी निगम कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का स्तुत्य प्रयास

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर आयोजित इस दो दिवसीय हेल्थ कैम्प का प्रमुख उद्देश्य निगम के अधिकारी कर्मचारियों को उनके अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का है। यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारी नगर के विकास व जनसुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार अपनी सेवाएं देते हैं, जरूरत पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी वे अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति तत्पर होते हैं, वे अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों, स्वस्थ रहें तथा और अधिक ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें, इसके लिए आवश्यक है कि समय-समय पर नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे, स्वास्थ्य परक सुझाव व मार्गदर्शन मिलता रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button