Sunday, June 8, 2025

        हेलमेट बोझील हो सकता है बोझ नहीं : निरीक्षक रूपक शर्मा,थाना प्रभारी दर्री

        Must read

          कोरबा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन चौकी / थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात नियम का पालन करने जागरूक किया जा रहा है।

          इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा जागरुक अभियान के चौथे दिन दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा स्वयं अपने मातहतों के साथ राज माता सिंधिया चौक के पास यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट कर यातायात नियम का पालन करने की अपील की।
          इस दौरान उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा हेलमेट बोझिल हो सकता है बोझ नहीं,उन्होंने सभी दो पहिया और चार पहिया चालको से ये भी कहा केवल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं घर पर आपके आने की इंतजार करने वालों की फिक्र करते हुए यातायात नियमों का पालन करने अपील की।

          राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुक अभियान में दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के साथ प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, आरक्षक ओम प्रकाश निराला,गजेंद्र राजवाड़े, लीलाधर चंद्रा, गजेंद्र पाटले एवं हिमांशु तिवारी मौजूद थे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article