छत्तीसगढ़

राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट : पुलिस ने अब तक 17 दलाल किये गिरफ्तार,2 महिलाएं भी शामिल

रायपुर। राजधानी की पुलिस ने पिछले दिनों जिस सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, उसके नेटवर्क को खंगालने का काम अब भी जारी है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता के मास्टर माइंड की गिरफ़्तारी के बाद और भी दलालों की धर-पकड़ की है।

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया है कि अब तक 17 दलाल गिरफ्तार हो चुके हैं।रायपुर शहर में देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 दलालों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिला दलाल भी शामिल हैं। इस रैकेट का मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह गिरोह विदेशी युवतियों सहित अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को रायपुर लाकर देह व्यापार करवाता था।

एप के जरिये ग्राहकों को दिखाते थे तस्वीरें
पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकंटो एप के जरिए ग्राहकों को युवतियों के फोटो और रेट उपलब्ध कराते थे। इसके बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार युवतियों को उनके पास भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों के फोटो बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक उज्बेकिस्तान की युवती भी शामिल है। यह युवती जुगल कुमार के बुलावे पर मुंबई से रायपुर आई थी। आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि उसने जुगल कुमार को युवती बुलाने के लिए 27,000 रुपये दिए थे।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता

रवि ठाकरे – 55 साल, आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, रायपुर
जागेन्द्र उके उर्फ मोहन – 29 साल, हनुमान नगर पहाड़ीपारा, गुढ़ियारी, रायपुर
बृजेश साहा – 35 साल, अम्बिकापुर सरगांव, थाना गांधी नगर, रायपुर
मोह. साजिद – 28 साल, सेमरिया, थाना सेमरिया, चतरा, रायपुर
दिनेश लिलवानी – 30 साल, देवपुरी, कृष्णा पुरी, रायपुर
शेख इमरान – 34 साल, सलानी नगर, संजय नगर, रायपुर
अमित सोनी – 28 साल, पुरानी बस्ती सोनार पारा, रायपुर
रमेन्द्र पाठक – 32 साल, रायपुरा, सत्यम विहार, रायपुर
शेख नूरूल हक – 49 साल, चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास, रायपुर
दुर्गेश पनागर – 25 साल, रविदास नगर, कवर्धा
जुगल कुमार राय – 39 साल, दमदमा पोस्ट नहाटा, पश्चिम बंगाल
मयंक हरपाल – 27 साल, गोलबाजार, जगदलपुर (छ.ग.), रायपुर
मोह. शबीर – 39 साल, प्रगति विहार, संतोषी नगर, रायपुर
मनोरंजन बारिक – 32 साल, भरवाबसपुर, महासमंद, रायपुर
ऋषभ शर्मा – 24 साल, गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601, तेलीबांधा, रायपुर
देह व्यापार में संलिप्त 02 महिला दलाल

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button