Monday, March 17, 2025

            महामहिम राज्यपाल  रमेन डेका पहुँचे जांजगीर-चांपा

            Must read

            आईजी, कलेक्टर और एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

            जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका आज सर्किट हाउस जांजगीर पहुँचे। यहां आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल ने भी स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम उपस्थित रहे। 

            मंगलवार 18 मार्च को प्रातः 9.25 बजे महामहिम राज्यपाल  रमेन डेका सर्किट हाउस, जांजगीर से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचेगे। महामहिम राज्यपाल एक पेड़ मॉं के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। महामहिम राज्यपाल प्रातः 11 बजे केंद्रीय योजनाओं का अवलोकन करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वे 12.45 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

                  More articles

                  - Advertisement -

                        Latest article