
कोरबा। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा व बजट सत्र के दौरान सदन में चल रहे मुद्दों पर आज एक गजब का नजारा देखने को मिला।वार्ड क्रमांक 58 सरदार बल्लव भाई पटेल नगर के पार्षद सुखविंदर कौर जनहित के मुद्दों पर ध्यान न देकर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते देखी गई,जो चर्चा के विषय बना हुआ है।निगम क्षेत्र के विकास को लेकर जहां चर्चा की जा रही थी वही निगम के पार्षद के कार्य पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जनता जिन्हें जिताकर वार्ड की समस्या का समाधान करने निगम में भेजी है वो जनता के विकास की बात नही कर वीडियो बनाने में मगन हैं। जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है और लोग कह रहें हैं जनहित की मुद्दों से मुझे कोई लेना देना नहीं,मैं तो सामान्य सभा में वीडियो बनाने आई हूं।देखें मैडम पार्षद का वीडियो….



