featuredछत्तीसगढ़

IG बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के कर – कमलों से जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ

परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को दिया ID कार्ड एवं किया सम्मानित

जिले की गठित महिला कमांडो टीम की प्रशंसा

IG ने जिले के प्रेस प्रतिनिधियो से भेंट एवं किया आवश्यक चर्चा

सायबर थाना जांजगीर की भी किया निरीक्षण, दिए अवयस्क निर्देश

सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष जोर

जिले के गणमान्य नागरिकगणों को किया सम्मानित

IG बिलासपुर द्वारा जिले के आदिवासी गोड़ समाज के लोगों से भेंट किया, समाज के द्वारा शराब बनाना छोड़ स्वरोजगार की राह अपनाने की उनके कार्यों की सराहना की

पुलिस ड्रोन कैमरा को बारीकी से देखा एवं रख रखाव के सावधानी के लिए आवश्यक जानकारी दिए

जांजगीर-चांपा। जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 31 मार्च 2026 को महिला थाना जांजगीर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर रेंज IG के द्वारा फीता काटकर नए महिला थाने का उद्घाटन किया गया।

परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को किया सम्मानित

IG बिलासपुर रेंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं समाज में पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईजी ने काउंसलरों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज में पारिवारिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी काउंसलरों के कार्यों की सराहना की।

जिले के महिला कमांडो टीम की प्रशंसा

कार्यक्रम के दौरान जिले महिला कमांडो टीम उपस्थित रहे जिनको “IG बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा जांजगीर-चांपा जिला की गठित महिला कमांडो टीम की सराहना करते हुए उनके सहयोग और उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई।

प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट

  IG बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर पुलिस की प्राथमिकताओं और महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को साझा किया। उन्होंने कहा कि महिला थाना न केवल महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण में सहायक होगा, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेगा।

संचार साथी” मोबाइल एप के संबंध में विस्तृत जानकारी

आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा “संचार साथी” मोबाइल एप एवं पोर्टल शुरू किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपयोगकर्ता संदिग्ध कॉल, एसएमएस व व्हाट्सएप मैसेज की शिकायत “चक्षु” सुविधा से कर सकते हैं, वहीं CEIR के जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कर IMEI ब्लॉक कराया जा सकता है।
पोर्टल पर TAFCOP सुविधा के माध्यम से आधार से जुड़े अनजान मोबाइल नंबरों की जानकारी लेकर उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है। साथ ही Genuineness of Mobile Handset से सेकंड हैंड मोबाइल की सत्यता जांची जा सकती है। उपयोगकर्ता फर्जी इंटरनेशनल कॉल्स को ब्लॉक करने, अपने क्षेत्र के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की जानकारी प्राप्त करने तथा Trusted Contact Details के जरिए बैंक/वित्तीय संस्थाओं के सत्यापित संपर्क विवरण भी प्राप्त कर सकते हैं।
यह एप Android एवं iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान करना है।

सायबर थाना का निरीक्षण एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम

सायबर थाना जांजगीर का निरीक्षण IG द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों तथा सायबर अपराधों की जांच प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया।

आईजी ने दर्ज प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, विश्लेषण एवं सुरक्षित रख-रखाव की प्रक्रिया को और अधिक  सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए आईजी ने सायबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर तकनीकी दक्षता बढ़ाने, नवीनतम सॉफ्टवेयर एवं टूल्स का प्रभावी उपयोग करने तथा टीमवर्क को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। साथ ही, आम नागरिकों को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम पर जोर

  IG ने साइबर थाना जांजगीर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर जागरूकता, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि कीप तुरंत सूचना पुलिस को दें।

जिले के गणमान्य नागरिकगणों को सम्मानित

IG बिलासपुर ने जिले के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आईजी ने नागरिकों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक सेवाओं और योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएँ युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सम्मानित नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में सुधार एवं सहयोग की दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया, आईजी ने इस अवसर पर कहा कि समाज के हर वर्ग का सहयोग और सक्रिय भागीदारी पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यों को भी प्रभावी बनाने में सहायक होती है। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित नागरिकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके योगदान को मान्यता और प्रोत्साहन मिला।

इस गरिमामय अवसर पर जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जांजगीर चांपा SP  विजय कुमार पाण्डेय (IPS), सक्ति जिला के SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जांजगीर  उदयन बेहार, DSP मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, SDOP अकलतरा  प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य, नागरिकगण उपस्थित रहे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button