छत्तीसगढ़

01 माह में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अभियान के तहत जिले के 23 गुम बालक/बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जिले के 05 गुम/अपहृत, बालक/बालिका को हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश से तथा 18 गुम बालक/बालिका को छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से किया गया बरामद

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार थाना / चौकी स्तर पर विशेष अभियान के तहत् टीम गठित कर गुम महिला/पुरूष एवं अपहृत बालक / बालिकाओं की पतासाजी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था

जांजगीर – चांपा।पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में गुम बालक/बालिका होने की सूचना को दस्तयाबी करने हेतु गंभीरता को लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत्त बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें अभियान के तहत् माह जुलाई 2024 में जिले में गुम बालक/बालिका, गुम महिला/पुरुष की दस्तायाब हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश से तथा छ.ग. के अलग-अलग जिलों से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया है।

इस प्रकार जिले के गुम/अपहृता 22 बालिका एवं 01 बालक को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button