कोरबाछत्तीसगढ़

सायबर सेल कोरबा एवं उरगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

आरोपियों के कब्जे से मारूति इको वाहन और हीरो प्लेजर स्कूटी को किया गया जप्त

जप्त गांजा कुल कीमती 41250 रूपये बिक्री रकम 47250 रूपये इको वाहन कीमती लगभग 03 लाख रूपये लाल रंग प्लेजर कीमती लगभग 20000 रूपये कुल जूमला कीमती 408500 रूपये किया गया जप्त

आरोपीयों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

कोरबा।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत विभिन्न जगहों से सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर कार्यवाही भी किया जा रहा था। इसी दौरान सायबर सेल कोरबा के टीम को सूचना मिली कि एक सिल्वर कलर के इको वाहन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते हुए सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना उरगा पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए सूचना रेड कार्यवाही हेतु ग्राम संडैल की ओर रवाना हुए। पुलिस की टीम ग्राम संडैल में पहुंच कर नहर पुल के पास घेराबंदी कर रेड किया गया। जहां संदेही वाहन व लाल रंग के प्लेजर को घेराबंदी कर वहां उपरोक्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. रूप लाल यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी शाहपुर थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ 02. अनिकेत प्रजापति पिता समारोह राम उम्र 25 वर्ष निवासी बरपाली थाना उरगा जिला कोरबा 03. कमलेश अगरिया पिता समारोह राम उम्र 27 वर्ष निवासी पुलीकुंडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ 04. झासू दास पिता दशरथ दास उम्र 38 वर्ष निवासी बडेगुमडा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ बताया जिसके कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 47250 रुपए के साथ एक वाहन क्रमांक CG13 AY 2927 एवं लाल रंग का प्लेजर क्रमांक CG13 AS 6691 को जप्त किया गया है। गांजा कुल कीमती 41250 रूपये बिक्री रकम 47250 रूपये मारूति इको वाहन कीमती लगभग 03 लाख रूपये लाल रंग हीरो प्लेजर स्कूटी कीमती लगभग 20000 रूपये कुल जूमला कीमती 408500 रूपये है। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफतार कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा लगातार नशीली दवाईयों, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured जनगणना 2027: जांजगीर -चांपा में प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ featured “ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’’ के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही featured बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वासः रजनी उइके बनीं ‘लखपति दीदी featured पीवीटीजी समुदाय के सर्वेक्षण हेतु “मोबाइल सर्वे सेतु एप” के माध्यम से अभियान जारी featured डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री  लखनलाल देवांगन featured कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न featured कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक featured कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए दिशा-निर्देश featured कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक  समय सीमा की बैठक सम्पन्न featured केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई featured आत्मानंद स्कूलों में शुल्क लागू करने का निर्णय गरीब विरोधी – जयसिंह अग्रवाल featured अधिवक्ता संगीता चौहान नगर पालिक निगम कोरबा की विधिक सलाहकार नियुक्त … featured कोरबा :वन विकास निगम में घोर अनियमितता,28 करोड़ के पौधरोपण में featured कोरबा में “बचपन की टिकट” कार्यक्रम: 5 हजार महिलाओं ने खेल-खेल में फिर जिया बचपन