featuredकोरबाछत्तीसगढ़

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन कि राज्य इकाई का निर्वाचन,संदीप तीसरी बार चैयरमेन बने

बिश्नोई अध्यक्ष व शुक्ला उपाध्यक्ष निर्वाचित

कोरबा। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के सत्र 2026 -2029 हेतु त्रैवार्षिक निर्वाचन 11 जनवरी को रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । निर्वाचन में राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा बिहार राज्य से नियुक्त पर्यवेक्षक मोहन कुमार की उपस्थिति रही । सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा को संस्था का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया । मुख्य संरक्षक शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा नव-निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त की । उन्होंने कहा कि मुख्य संरक्षक के रूप में वे यूथ हॉस्टल्स एवं उसके सदस्यों के हित में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का हर संभव प्रयास करेंगे ।

निर्वाचन में सुनील विश्नोई ( रायपुर ) अध्यक्ष और सतीश शुक्ला ( कोरबा ) हुकुमचंद जैन ( धमतरी ) , शैलेश शुक्ला ( बिलासपुर ) उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । ये सभी पदाधिकारी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए ।

कोरबा के संदीप सेठ को लगातार तीसरी बार राज्य चेयरमैन निर्वाचित किया गया । उन्होंने चेयरमैन पद पर हैट्रिक बनायी । धमतरी इकाई ने उन्हें आईटी क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया। सीए अशोक कुमार झाबक ( रायपुर ) को कोषाध्यक्ष चुना गया । के. सुब्रमण्यम ( दुर्ग भिलाई ) को सचिव एवं सुबोध देवांगन ( दुर्ग भिलाई ) को संगठन सचिव मनोनीत किया गया । निर्वाचन प्रक्रिया निर्विवाद सम्पन्न हुई ।

इसके अतिरिक्त विभिन्न समितियों के लिए रमेश देव ( धमतरी ) को साहसिक गतिविधि प्रोत्साहन समिति ( एपीसी ) सदस्य ; ऋषिकान्त तिवारी ( दुर्ग भिलाई ) को पर्यावरण संरक्षण समिति सदस्य ; भास्कर चौरसिया ( बिलासपुर ) को सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति सदस्य ; विमल श्रीवास ( रायपुर ) को हॉस्टल विकास समिति ( एचडीसी ) सदस्य ; त्रिभुवन कौशिक ( कोरबा ) को आईटी विकास समिति सदस्य मनोनीत किया गया । प्रेम लाल मिरेन्द्र (कोरबा) को स्टेट काउंसिल मनोनीत किया गया।
कोरबा इकाई को छत्तीसगढ़ और बाहर के राज्यों में सबसे अधिक प्रोग्राम कराने के लिए पुरस्कृत किया गया।

नये कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों , मनोनीत पदाधिकारियों , विभिन्न समितियों के प्रभारियों एवं नयी कार्यकारिणी को यूथ हॉस्टल्स के सदस्यों ने उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button