कोरबाछत्तीसगढ़

बजट पर उद्योग मंत्री का वक्तव्य : सर्वे भवन्तु सुखिन: का बजट, ऐतिहासिक बजट सभी वर्गों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा। सोमवार को विष्णुदेव सरकार के द्वितीय बजट की घोषणा पर वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसे सर्वे भवन्तु सुखिन: और ऐतिहासिक बजट बताया है।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बजट का सूत्रवाक्य इस बार ज्ञान से गति की ओर है। गति में सुशासन, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास, और सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक विकास पर जोर दिया गया है। मंत्री श्री देवांगन ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उद्योग विभाग के बजट को तीनगुना किया किया गया है। करीब 1400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे नए औदोगिक क्षेत्रों की स्थापना, वर्तमान औदोगिक क्षेत्रों का विकास, उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा अनुदान दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ ने 2024–25 में 7.51 की विकास दर हासिल की है। जो कि राष्ट्रीय औसत से 6.37 फीसदी अधिक है।। उद्योगों का 48 फीसदी योगदान आर्थिक सशक्तिकरण को दर्शाता है। इस बजट से यह और भी तेजी से बढ़ेगा। उद्योग जगत को जहां पंख लगेंगे वहीं रोजगार के अवसर भी ज्यादा से ज्यादा सृजित होंगे। इसके साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों, शासकीय कर्मियों व सुरक्षा के साथ–साथ अधोसंरचना विकास समेत सभी सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की तरह 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम होगा। यह बजट सरकार के ध्येय वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ,सबका प्रयास का समावेशी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button