featuredकोरबाछत्तीसगढ़

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति आमंत्रित

कोरबा, 30 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के विधानसभा रामपुर एवं कटघोरा के ईआरओ द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक लेकर जानकारी दी गई।

  1. मतदान केन्द्रों की संख्या
    युक्तियुक्तकरण के उपरांत कोरबा जिले में विधानसभा अनुसार मतदान केन्द्रों की स्थिति इस प्रकार है- विधानसभा क्षेत्र 20 – रामपुर : 306 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 21 – कोरबा : 299 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 22 – कटघोरा : 283 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 23 – पाली तानाखार : 323 मतदान केन्द्र
  2. कुल मतदाताओं की संख्या (दिनांक 23.12.2025 की स्थिति में)– रामपुर (20) – 2,05,293, कोरबा (21) – 2,05,856, कटघोरा (22) – 1,91,194, पाली तानाखार (23) – 2,15,067, कुल – 8,17,410 मतदाता।
  3. दावा-आपत्ति अवधि
    मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन हेतु दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्राप्त दावों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
  4. दावा-आपत्ति की साप्ताहिक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध
    निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन (दिनांक 23.12.2025) के उपरांत प्राप्त साप्ताहिक दावा-आपत्ति की जानकारी सर्वसामान्य के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध कराई जा रही है। तद्नुसार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 (रामपुर), 21 (कोरबा), 22 (कटघोरा) एवं 23 (पाली तानाखार) की प्रारूप 9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की सूची 29.12.2025 तक की स्थिति में जिला कोरबा की वेबसाईट korba.gov.in के निर्वाचन पोर्टल में अपलोड कर दी गई है, जो जनसाधारण हेतु उपलब्ध है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button