छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने किया जिला जांजगीर- चाम्पा का वार्षिक निरीक्षण

निरीक्षण के अवसर पर जिले के पुलिस अधि/कर्म की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया

पुलिस सम्मेलन में उपस्थित पुलिस अधि/कर्म. को बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देशित करते हुए प्रोत्साहित किया गया

थाना में आने वाले पीडितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का उचित निराकरण करने एवं उनसे अच्छा ब्यवहार करने हेतु निर्देश दिया गया

थाना/चौकी प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के दृष्टि से जुआ/स‌ट्टा खिलाने एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

निरीक्षण दौरान रक्षित केंद्र जांजगीर में एक पेड़ माँ के नाम पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा पौधा रोपाण किया गया

जांजगीर – चांपा।दिनांक 26.07.2024 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा जिला जांजगीर-चौपा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रक्षित केन्द्र जांजगीर में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समरूयाओं के निराकरण करने का आश्वासन दिये साथ ही थाना / चौकी में पदस्थ अधि/कर्म को थाना में आने वाले पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस सम्मेलन के पश्चात् रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्टोर शाखा का निरीक्षण कर उपब्ध समाग्रियो का सही तरिके से रख रखाव करने एवं उसके सही समय पर वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिये गयें।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली, जिसमें कार्यालय में संचारित किये जा रहे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की जांच कर आवश्यक प्रविष्टिओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित पेशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कायों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधि/कर्म, तथा उनके अपील अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण कार्यक्रम दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक शुक्ला (IPS), अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP (मुख्यालय) विजय पैकरा, SDOP जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, DSP अजाक अनिल कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी तथा जिले के थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button