featuredछत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन ,तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह भी रहे साथ

थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर

बिलासपुर। आज दिनांक 30/1/26 को पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सिविल लाईन और तोरवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह  एवं प्रशिक्षु  ips अधिकारी सुश्री अंशिका जैन भी  पुलिस महानिरीक्षक के साथ उपस्थित थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर की साफ सफाई , तथा थाना आने वाले फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान थाने  के रजिस्टरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया  साथ ही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का दिया गया थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार कर उनकी शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए गए । थाने के कार्यों के लिए फीड बैक हेतु  ‘अनुभव ‘ अभियान के तहत  क्यू आर कोड लगाने,और चोरी हुए वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी हेतु ‘सशक्त ‘ ऐप  में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।  थाना सिविल लाइन और थाना तोरवा के निरीक्षण उपरांत रक्षित केंद्र बिलासपुर का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया, वहां निर्माणाधीन रक्षित निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई। पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है,  शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार एवं तकनीक अपग्रेडेशन के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन कराया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button