Sunday, June 8, 2025

        आई टी कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर मनोज लहरे ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधा वितरण

        Must read

          कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र जेलगांव चौक के समीप संचालित आई टी कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर मनोज लहरे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंटर में अध्ययनरत छात्र–छात्राओं को विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाया गया।

          बता दें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। शासन,प्रशासन से जिले में स्थापित सभी संयंत्रों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया जा रहा है।इसी कड़ी में आई टी कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर मनोज लहरे द्वारा भी सभी छात्राओं को पौधा वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन, जल, जमीन, और जीवों को बचाने के लिए शपथ दिलाई गई।

          उन्होंने छात्र- छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के बारे में अनेक जानकारी साझा किया।इस दौरान योगगुरु संजय कुर्मवंशी, आई टी कंप्यूटर सेंटर के शिक्षिकागण सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article