कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात डीएसपी डीके सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर निगम ने कोरबा मुख्य मार्ग से इतवारी बाजार मार्ग पर अनाउंसमेंट करके चार पहिया/दुपहिया वाहनों और दुकानों की होर्डिंग पर कार्रवाई की।

यातायात ASI मनोज राठौर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा निगम टीम ने पूर्व के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कई दुकानों पर चालानी कार्यवाही करने की बात कही।

ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह ने बताया कि कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा शहर के भीतर यातायात पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग और होर्डिंग करने वाले व्यवसायियों पर भी कार्रवाई होगी और यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम आगे भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई जारी रखेगी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी श्री गोयल, अविनाश शुक्ला, ट्रैफिक निरीक्षक तेज प्रताप यादव, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, दिलचंद खूंटे ,अरुण और लीलाधर की अहम भूमिका रही।



