
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में पुलिस विभाग,नगर निगम, खाद्य एवं औषधि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम. द्वारा बालको क्षेत्र में स्कूलों के आस-पास तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों में धारा 04 और धारा 6(अ) 6(ब) का उलंघन किए जाने पर 07 दुकानों में चालानी की कार्यवाही की गई जिसमें रूपये 1780/- जुर्माना वसूला गया।
04 दुकानों को समझाईस दिया गया और आईसी पाम्पलेट बांटते हुए उपस्थित लोगों को कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी देते हुए तम्बाकू सेवन से होने वाले दूस्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही सभी तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों में घारा 6 (अ) का पोस्टर चस्पा किया गया।



