कोरबाछत्तीसगढ़

“कलयुग का कल्कि, गिरफ्तार,SP ने किया खुलासा, ट्रायंगल लव स्टोरी में आशिक बना हत्यारा,क्या है मामला,पढ़ें पूरी खबर….

कोरबा 9 मार्च 2025 कोरबा पुलिस ने कलयुग का कल्कि बनकर हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में हुए एक बुजुर्ग की हत्या के बाद मकान की दीवारों पर 5 अन्य लोगों की हत्या के साथ ही पुलिस को सीधे चुनौती देने के बाद ग्रामीण जहां दहशत में थे, वही पुलिस के सामने इस अज्ञात कलयुग के कल्कि को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी। बुजुर्ग ग्रामीण की हत्या के बाद उसके बेटे की हत्या की चेतावनी देने वाले शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में कैम्प कर रखा था। वारदात के 12 दिन बाद पुलिस ने कलयुग के कल्कि के नाम से दहशत फैलाने वाले हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने ट्रायंगल लव स्टोरी में हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की।

ज्ञात हो कि कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया नवापारा में 23 फरवरी की देर रात 60 साल के रामसिंह कंवर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामसिंग कंवर की दूसरे दिन अस्पताल मे मृत्यु हो गई थी। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पहुंच कर क्राइम सीन को सुरक्षित कर फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस की जांच में घटनास्थल के आस पास ही 3 अलग-अलग जगहों पर राम सिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है, आदि लिखा हुआ दिखाई दिया। इस वारदात के दो दिन बाद 26 फरवरी को सुबह घटना स्थल के सामने घर की दीवार पर अगला टारगेट मोनू….कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्या और होने वाली है, लिखा हुआ मिला। गांव के मकान की दीवार पर लिखे इस धमकी भरे मैसेज को पढ़ने के बाद जहां ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त हो गया था। वहीं गांव के 5 अन्य लोगों की हत्या की धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस के सामने अज्ञात हत्यारे को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी।

हत्यारे को पकड़ने पुलिस की टीम ने गांव में किया कैम्प

हत्या की वारदात के बाद भी कलयुग के कल्कि की धमकी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा सीएसपी भूषण एक्का सहित साइबर प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना और उरगा थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पुलिस ने पकरिया नवापारा गांव मे चैबीसों घंटे लगातार कैंप किया। चूंकि दीवार पर मृतक के बेटे जगदीश का नाम लिखा था। लिहाजा पुलिस ने जगदीश को केंद्र मे रखकर इस हत्याकांड की हर एंगल पर जांच करना शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने साइबर सेल प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व मे 26 सदस्यीय टीम गठित कर हर एंगल में घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया। पुलिस की इस जांच के दौरान ही 4 मार्च को सुबह पुलिस को गांव के शमशान घाट में एक तलवार के साथ एक बार फिर एक धमकी भरा पत्र मिला।

ट्रायंगल लव स्टोरी में आरोपी बन गया कलयुग का कल्कि

पुलिस की जांच बढ़ने के बाद भी धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद भी उरगा थाना मे कैंप किया। पुलिस की गहन जांच में पता चला कि मृतक के पुत्र जगदीश का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध सम्बन्ध था। इसी महिला का एक अन्य शख्स से भी अवैध संबंध था। लिहाजा पुलिस के हाथ वारदात से जुड़ी ये कड़ी हाथ लगते ही जांच तेज की गयी। पुलिस ने महिला के दूसरे प्रेमी विकास यादव के संबंध में सुराग जुटाकर उसे हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कलयुग का कल्कि बनकर जगदीश के पिता की हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस भी रह गयी हैरान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास यादव ने बताया कि उसका जिस महिला से अवैध संबंध था, उसी महिला के साथ जगदीश का भी अवैध संबंध था। ये बात उसके लिए बर्दाश्त से बाहर था। लिहाजा उसने जगदीश को रास्ते से हटाने की योजना लगभग दो माह पहले ही कर लिया था। आरोपी ने लोहे का एक धारदार तलवारनुमा हथियार बनाया। जिस हथियार को लेकर वह घटना दिनांक की रात जगदीश को मारने के लिए उसके घर पहुंचा था। लेकिन जगदीश के नहीं मिलने पर उसने मंच पर सोए उसके पिता पर उस धारदार हथियार से सिर पर हमला किया, और दीवार पर जगदीश के लिए चेतावनी लिखी। फिर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कलयुग के कल्कि जैसी कहानी बनाई।

फिर अखबार एवं अन्य समाचार माध्यम से पढ़ा कि रामसिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई है, तब उसने पुलिस को और गुमराह करने के लिए एक दिन बाद मोनू की दीवार पर उसने मोनू को अपना अगला टारगेट बताते हुए धमकी लिख दिया। शराबबंदी के बारे में लिखा, पकरिया मे 5 मौत और होने वाली है लिखकर पुलिस को गुमराह करने का आरोपी ने भरसक प्रयास किया। इसके बाद जब उसको मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा जगदीश से गहन पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली। तब उसने दोबारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से 4 मार्च की रात शमशान घाट मे तलवारनुमा हथियार के साथ एक धमकी भरा पत्र छोड़ा था। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आज इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button