कोरबा।बलगी कॉलोनी में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान कथा में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के अनुज भ्राता कौशल देवांगन सम्मिलित हुए।


उन्होंने व्यासपीठ का पूजा अर्चना कर उपस्थित दीदी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भागवत का श्रवण कर रहे लोगों को इस पवित्र भागवत की महिमा का बखान करते हुए कहा की पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में डूबा हुआ है
रामायण कथा हो या भागवत कथा निश्चित तौर पर हम सभी को कथा भागवत/रामायण का श्रवण करने से धर्म संस्कृति की ज्ञान मिलती है मानव जीवन श्रेष्ठ है मनुष्य के साथ-साथ संसार में अनेकों जीव जंतु पशु पक्षी भी है वो भी भगवान का ही अंश है और इस कथा के माध्यम से धन्य हो जाते हैं। आयोजक समिति महिला मंडल एवं बलगी बलगी कॉलोनीवासी इस भागवत कथा के लिए बधाई के पात्र हैं। श्रीमद भागवत कथा को श्रवण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आप सभी ने आमंत्रित किया इसके लिए आप सभी बलगीवासियों एवं महिला मंडल का धन्यवाद देता हूं,आयोजन समिति को सुख-समृद्धि के साथ भरपूर आशीर्वाद मिले। ऐसी भगवान श्री राधाकृष्ण से प्रार्थना करता हूं।कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष छुरीकला हीरानंद पंजवानी,दर्री भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू ,पूर्व महामंत्री भाजपा दर्री अनिल यादव,पूर्व पार्षद छुरी रमेश श्रीवास,राजू सारथी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता व आयोजन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

