छत्तीसगढ़

अवैध शराब बेचने वाले महिला आरोपिया सहित 4 के विरुद्ध कोनी पुलिस की कार्यवाही 

04 प्रकरण में 03 आरोपीगणों एवं 01 आरोपिया के कब्जे से 61 लीटर महुआ शराब एवं 50 पाव देशी मंदिरा प्लेन कुल 70 लीटर देशी/महुआ शराब जुमला कीमती 14300 रुपए जप्त

चेतना विरूद्ध नशा अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध एवं नशा का व्यापार/व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर। पुलिस लगातार चेतना विरूद्ध नशा अभियान अंतर्गत नशे  के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है।  इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देशन पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 09.11.2024 के शाम थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को अलग-अलग सूचना मिला की ग्राम घुटकू एवं जलसो में भारी मात्रा में अवैध शराब खपाया जा रहा है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही करने व उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर उमेश कश्यप (रा पु से) के मार्गदर्शन में कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपीगण (01).जितेंद्र लोनिया पिता फूलचंद लोनिया उम्र 20 साल  साकिन स्टेशन पारा खोली घुटकू थाना कोनी से महुआ शराब 24 लीटर कीमती 2400 रुपए (02). भगवती वर्मा पति स्व. परसराम वर्मा उम्र 35 साल साकिन घुटकू से 50 नग शीशी भरी हुई मात्रा 09 लीटर कीमती ₹4500लीटर (03). शुभम लोनिया पिता पुरुषोत्तम लोनिया उम्र 25 साल साकिन घुटकू थाना कोनी से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3600, (04). राजकुमार वर्मा पिता लखन लाल उम्र 60 साल साकिन जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर के कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3800 रुपए, कुल 04 आरोपीगणों से  61 लीटर महुआ शराब एवं 9 लीटर देशी मंदिरा प्लेन जुमला 70 लीटर अवैध देशी/महुआ शराब कीमती 14300 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगणों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार  करने पर रोक लगाना है,चेतना विरूद्ध नशा अभियान के अंतर्गत नशा का व्यापार/व्यवसाय करने वाले के विरुद्ध सतत् कार्यवाही जारी है, जिससे समाज का कल्याण हो और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button