featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा : एनटीपीसी के राखड पाईप लाईन से निकल कर हवा में घुलती धीमी जहर,हो जाएं सावधान

राखड युक्त पानी का निकलने लगा लगभग 10 फुट फुहारा

कोरबा। एनटीपीसी के राखड पाईप लाइन फटने ने राखड़ युक्त पानी फुहारा की बौछार बन कर पेड़ पौधों और सड़क पर आने लगा जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।कई घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन का सुधार कार्य दुरुस्त कराया गया तब जाकर एनटीपीसी के अधिकारी/कर्मचारी सहित आसपास लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनटीपीसी की पाइपलाइन फटने के बाद जो राखड बहती है वह सूखने के बाद आसपास प्रदूषण फैलता है जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियां होती है वहीं खेतों को भी नुकसान होता है।

बताया जा रहा है कि एनटीपीसी से राखड की लगभग 12 पाइपलाइन गई हुई है जो आसपास राखड़ डैम में निकल रही है।

पाइपलाइन फटने का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार घटना सामने आ चुकी है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना पड़ चुका है।

आपको बता दें इससे पहले भी नकटीखार के आसपास गांव में पाइपलाइन फटने से कई किसानों के खेतों के राखड से पट गया था इसकी शिकायत पूर्व पर्यावरण अधिकारी और कलेक्टर से भी की गई थी।किसानों ने मुआवजा की मांग की थी,खेतों में राखड पटने से किसानों को खेती करने में काफी परेशानी हुई थी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button