Sunday, October 19, 2025

            कोरबा:पुलिस लाइन में की गई शस्त्र पूजा, पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

            Must read

              कोरबा। विजयदशमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा की गई।एसपी सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में हथियारों का पूजन अर्चन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने जिले वासियों को दशहरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।शस्त्रों की पूजा करने के बाद हर्ष फायर भी किया गया। एसपी के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष फायरिंग कर शस्त्र पूजन की सार्थकता को सिद्ध किया।

              हर वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी मनाई जाती है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्र पूजा करने से युद्ध में परास्त न होने का वरदान प्राप्त होता है। अतः विजया दशमी तिथि पर सेना के जवान अपने शस्त्रों की पूजन करते हैं इसके अलावा सामान्य लोग भी अपने घर में रखे शस्त्र की पूजा करते हैं।

              इसी धार्मिक मान्यता का पालन करते हुए कोरबा पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में सभी हथियारों का पूजा पाठ की गई और भगवान से आशीर्वाद लिया गया।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article