Friday, September 20, 2024

        कोरबा :- शुक्ला निवास में खिला ब्रह्म कमल, की गई पूजा-अर्चना

        Must read

        कोरबा/दीपका/ऊर्जा नगर निवासी प्रभाकर शुक्ला के घर के आंगन में ब्रह्म कमल का फूल खिला है। इस अवसर पर ब्रह्म कमल की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। ब्रह्म कमल का पौधा लगाने वाली ममता शुक्ला ने बताया की घर में लगे पौधे में बीती रात खिला ब्रह्म कमल शांति का प्रतीक है। इस फूल से मां लक्ष्मी का वास रहता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती हैं। अखंड ब्राम्हण समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला ने बताया की पौराणिक मान्यताओं में ब्रह्म कमल का बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जहां यह ब्रह्म कमल खिलता है उस जगह को पवित्रता और शुभ माना गया है। घर में सुख, शांति और समृद्धि का निवास रहता है। ऐसा माना जाता है की ब्रह्मकमल 14 साल में एक बार खिलता है। आसपास से आए हुए लोगों ने भी ब्रह्मकमल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article