featuredकोरबाछत्तीसगढ़

KORBA BREAK: दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

कोरबा। जिले के कटघोरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य,ठेकेदार,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर घायल श्री गर्ग की मौत हो गई।
प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य जब वे ग्राम केशलपुर अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर थे तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला धारदार हथियारों से कर दिया। उनके हाथ, सिर, गर्दन,पेट,पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गहरे जख्म आए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय कटघोरा के अस्पताल लाया जा रहा था किन्तु रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस हत्या की घटना से कटघोरा सहित जिले भर में सनसनी व्याप्त हो गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में शोक मिश्रित आक्रोश और भय व्याप्त है। परिजन सहित शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के सामने मौजूद हैं कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे हुए हैं एवं हालात पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के आला अधिकारियों की कटघोरा व घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button