Sunday, October 19, 2025

            कोरबा ब्रेकिंग…सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोरबा के इस जगह…

            Must read

              कोरबा-पाली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत आज पाली विकासखंड के ग्राम रजकम्मा (मदनपुर) में आयोजित सुशासन समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के स्वागत में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया।

              इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article