featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा :सनकी युवक ने युवती के पिता पर गोली चलाया,पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

एकतरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम

कोरबा। एकतरफा प्रेम के सनक में सनकी आशिक द्वारा बालको थाना अंतर्गत ग्राम में 18 फरवरी की रात एक ग्रामीण के घर पर फायरिंग की गई। इसके बाद प्रार्थी ने थाना बालको आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि साहिल मसीह नाम का लड़का उसकी लड़की को एक तरफा प्यार करता हूं कहकर पिछले 6 महिना से पीछा करते हुए छेड़खानी करता था।

18 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे साहिल मसीह अपने मोटर सायकल में प्रार्थी के घर के पास आकर प्रार्थी को गालियां देकर हल्ला-गुल्ला कर रहा था। प्रार्थी दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर निकला तो साहिल मसीह ने प्रार्थी की हत्या करने की नीयत से अपने पास में रखे पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे जमीन पर बैठ गया जिसके बाद साहिल मसीह ने दुबारा पिस्टल से फायर किया लेकिन पिस्टल नहीं चली। प्रार्थी की रिपोर्ट उपरांत तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर उसको घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ जप्त किया गया। आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है, उसकी जांच की जा रही है।
बालको थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 94/2028 पर धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) BNS व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। आरोपी साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह, 20 वर्ष निवासी-इंदिरा नगर बालको को जेल दाखिल कराया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button