कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा :बाल-बाल बचे मंत्री व भाजपा नेता, हिचकोले खाते रन-वे पर लैण्ड हुआ स्टेट प्लेन

मामले की जांच व एफआईआर के दिये निर्देश

कोरबा। कोरबा के रूमगरा हवाई पट्टी पर 19 सितम्बर गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ का स्टेट प्लेन में सवार होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव व प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू कोरबा पहुँचे। रूमगरा स्थित एयर स्ट्रीप पर उतरने से पहले हवा में दो राउंड चक्कर लगाने के बाद आखिर स्टेट प्लेन ने लैंडिंग की। सभी नेताओं ने कोरबा पहुचकर प्रदेश भजपा मंत्री विकास महतो के स्व. माता कौशल्या महतो के दशगात्र में शामिल होने के बाद रायपुर रवाना होने रूमगरा एयर स्ट्रीप पहुँचकर सबसे पहले दो राऊंड वाहन में लगाया। अवलोकन कर वहाँ बालको के अधिकारियों को तलब किया।

मौके पर उपस्थित बालको के कारपोरेट अफेयर अवतार सिंह के निज सचिव सुमन कुमार से रन-वे के निर्माण व गुणवत्ता को लेकर सवाल किया व विमानन विभाग के तय दिशा निर्देशों की जानकारी लेते हुए जमकर नाराजगी जताई। उन्हें बताया गया कि लैंडिंग के दौरान स्टेट प्लेन जिस तरह से हिचकोले ले रही था, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। स्टेट प्लेन के चीफ पायलट ने बालको के रूमगरा हवाई पट्टी के निर्माण व गुणवत्ता को लेकर सवाल किया। साथ ही मंत्री ओपी चौधरी ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारी को रन-वे के निर्माण पर जांच व दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया। सभी नेताओं ने एक स्वर में दोहराया कि आज जिस तरह की लैंडिंग हुई है, भगवान की कृपा रही कि सभी सुरक्षित उतर सके। जहाँ एक ओर छग के सभी राजनेता रन-वे को लेकर सवाल उठा रहे थे वही मौके पर उपस्थित बालको के अधिकारी स्टेट प्लेन की खामियों व पायलट की सूझबूझ पर दबी जुबान से सवाल उठा रहे थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button