कोरबाछत्तीसगढ़

अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की  सख्त कार्यवाही जारी – 09 आरोपी गिरफ्तार, कुल 101 लीटर महुआ शराब एवं देशी मदिरा जब्त

कोरबा। जिला में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत, कोरबा पुलिस द्वारा एक दिन में ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ प्रभावी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 07 प्रकरणों में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुल 101 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 15 पाव देशी मदिरा शराब जप्त की गई है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्रवाई का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:

1. थाना दीपका

अपराध क्रमांक: 128/2025, धारा 34(2) BNS

आरोपीगण:
(1) बृहस्पति कंवर पिता सुशील कंवर, उम्र 30 वर्ष
(2) अजय कंवर पिता समार सिंह कंवर, उम्र 22 वर्ष

निवासी: उड़ता, थाना पाली, जिला कोरबा

जप्ती: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल

स्थिति: दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया।

2. थाना हरदीबाजार

अपराध क्रमांक: 47/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम

आरोपी: कुमारी बाई मरावी पति महेन्द्र मरावी, निवासी बोईदा, थाना हरदीबाजार

जप्ती: 07 लीटर कच्ची महुआ शराब

3. थाना उरगा

अपराध क्रमांक: 118/2025, धारा 34(2)आबकारी अधिनियम

आरोपी: इतवारी सिंह धनवार पिता संतराम, उम्र 60 वर्ष, निवासी पहाड़गांव

जप्ती: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब

4. थाना कटघोरा

अपराध क्रमांक: 134/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम

आरोपी: देवांश उर्फ दिव्यांश देवांगन उर्फ करील, पिता अरुण कुमार, निवासी संत फलाहारी, छुरीकला

जप्ती: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब

5. थाना कटघोरा

अपराध क्रमांक: 135/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम

आरोपी: ज्ञान सिंह बिजवाड़ पिता दुहन सिंह बिजवाड़, निवासी भैसामुड़ा

जप्ती: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब

6. थाना दर्री

अपराध क्रमांक: 90/2025, धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी अधिनियम

आरोपी: अर्जुन निषाद पिता मनीराम निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी फर्टिलाइज़र बस्ती

जप्ती: 15 पाव देशी मदिरा शराब

7. थाना करतला

अपराध क्रमांक: 51/2025, धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी अधिनियम

आरोपी: नागेश्वरी उरांव पति अजय उरांव, उम्र 35 वर्ष, निवासी बेलभाठा

जप्ती: 04 लीटर कच्ची महुआ शराब

अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button